शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

गढ़िया रंगीन किसान समिति में डी.ए.पी. खाद की किल्लत : किसानों में रोष

शाहजहाँपुर | 01-Nov-2025 02:57 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
किसानों में रोष

गढ़िया रंगीन (शाहजहांपुर)। किसान सहकारी समिति गढ़िया रंगीन में डी.ए.पी. खाद की भारी कमी से किसानों को परेशानी हो रही है। समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश यादव ने जिला कृषि अधिकारी को पत्र भेजकर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा भेजी गई डी.ए.पी. किसानों की जरूरत के मुकाबले बहुत कम है, जिससे रबी सीजन की बुवाई पर असर पड़ रहा है। किसान रोज समिति पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

अध्यक्ष ने कहा कि समय पर खाद न मिलने से फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है, इसलिए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने चाहिए ताकि किसानों को राहत मिल सके।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.