📍गढ़िया रंगीन (शाहजहांपुर) — बुधवार को सुनीता देवी आदर्श इंटर कॉलेज, गढ़िया रंगीन में खंड जैतीपुर का प्रारंभिक वर्ग धूमधाम से प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ माननीय ओमपाल जी, खंड संघचालक जैतीपुर ...
📍गढ़िया रंगीन (शाहजहांपुर) — बुधवार को सुनीता देवी आदर्श इंटर कॉलेज, गढ़िया रंगीन में खंड जैतीपुर का प्रारंभिक वर्ग धूमधाम से प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ माननीय ओमपाल जी, खंड संघचालक जैतीपुर के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा, संगठन और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र में श्रीमान मचकेंद्र जी जिला प्रचार प्रमुख परशुरामपुरी, ज्योति प्रसाद जी खंड कार्यवाहक, महावीर जी वर्ग के मुख्य शिक्षक, ललित जी नगर कार्यवाह गढ़िया रंगीन, अगरपाल जी खंड संपर्क प्रमुख, सोनू शर्मा जी मंडल कार्यवाह गढ़िया रंगीन, वंश जी खंड विस्तारक, ज्ञानेश्वर जी खंड बौद्धिक प्रमुख जैतीपुर, ब्रजेश जी प्रधानाचार्य जनकल्याण इंटर कॉलेज गढ़िया रंगीन तथा पवन जी खंड योग प्रमुख सहित अनेक शिक्षार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ओमपाल जी ने संगठन के उद्देश्यों, अनुशासन और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। वर्ग के मुख्य शिक्षक महावीर जी ने बताया कि आगामी दिनों में बौद्धिक, शारीरिक व सांस्कृतिक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन उत्साह और अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुआ।