शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

ऑपरेशन भरोसा: शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, : 591 लोगों का सत्यापन कर मचाया खलबली

शाहजहाँपुर | 25-Nov-2025 07:29 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
591 लोगों का सत्यापन कर मचाया खलबली

शाहजहांपुर। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को ऑपरेशन भरोसा के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और सभी क्षेत्राधिकारियों की निगरानी में जनपदभर की पुलिस टीमों ने सघन कार्रवाई करते हुए कुल 591 व्यक्तियों का सत्यापन किया।

अभियान में थाना पुलिस टीमों ने किरायेदारों, मजदूरों/कर्मचारियों, पीजी व हॉस्टल में रहने वाले छात्रों, साथ ही होटल, लॉज और ढाबों में ठहरे मेहमानों के दस्तावेजों की गहन जांच की। इसमें पहचान पत्र, किरायानामा, अतिथि रजिस्टर, स्टाफ रजिस्टर, पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सहित प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच शामिल रही।पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों, अस्थायी रूप से रह रहे लोगों और बिना वैध दस्तावेजों के मिलने वालों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई भी की। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान संभावित आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने और संदिग्ध तत्वों की पहचान करने में बेहद महत्वपूर्ण है।

पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी किरायेदार, कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति को रखने से पहले पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाना, चौकी या डायल 112 पर दें।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.