शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

जगह-जगह कीचड़, गंदगी और जलभराव ने ग्रामीणों का जीना किया मुहाल : गांव कीचड़ और गंदगी से त्रस्त, स्वास्थ्य विभाग और पंचायत पर उठे सवाल

शाहजहाँपुर | 23-Sep-2025 08:23 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
गांव कीचड़ और गंदगी से त्रस्त, स्वास्थ्य विभाग और पंचायत पर उठे सवाल

शाहजहांपुर*। जिले की ब्लॉक जैतीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरगवां एवं ग्राम पंचायत के गांव भटियां हालात इन दिनों बेहद खराब हैं। जगह-जगह कीचड़, गंदगी और जलभराव ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। बारिश के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है। गलियों में भरे गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बच्चे और बुजुर्ग गली से निकलते समय आए दिन गिरकर चोटिल हो जाते हैं। वहीं, गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। नाली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है और गलियों की मरम्मत न होने से गांव का रास्ता दलदल में बदल चुका है। यहां तक कि स्कूल जाने वाले बच्चे और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही नालियों की सफाई और सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो बीमारियों का प्रकोप फैलना तय है। यह स्थिति सरकार की स्वच्छता योजनाओं की पोल खोल रही है और जिम्मेदार विभागों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.