रामगंगा नदी उफान पर, गांवों में बाढ़ से तबाही – फसलें नष्ट, रास्ते बंदजैतीपुर/गढ़िया रंगीन। रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे किनारे बसे गांवों में दहशत का माहौल है। गढ़िया रंगीन–हजरतपुर म...
रामगंगा नदी उफान पर, गांवों में बाढ़ से तबाही – फसलें नष्ट, रास्ते बंद
जैतीपुर/गढ़िया रंगीन। रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे किनारे बसे गांवों में दहशत का माहौल है। गढ़िया रंगीन–हजरतपुर मार्ग पर पानी भर जाने से छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।
घसा कल्याणपुर, रपड़िया नवादा, रामपुर, बस्ती नगला समेत दर्जनों गांवों की सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। खेत-खलिहान जलमग्न हो गए, खड़ी फसलें बह गईं और उपजाऊ जमीन नदी में समा गई। किसानों की सालभर की मेहनत पल भर में मिट्टी में मिल गई।
गांवों के घरों में भी पानी घुस चुका है। गढ़िया रंगीन–हजरतपुर मार्ग पर हादसे की आशंका को देखते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, हालांकि कुछ छोटे वाहन जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। प्रशासन और ग्रामीण लगातार लोगों को सतर्क कर रहे हैं।