शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

रामगंगा नदी की बाढ़ से तबाही: किसानों की जिंदगी पर मंडराया संकट,दर्जनों गांव की फसलों को भारी नुकसान : गढ़िया रंगीन - हजरतपुर मार्ग पर ग्रामीणों, छोटे एवं बड़े वाहनों का आवागमन बंद

शाहजहाँपुर | 07-Sep-2025 11:11 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
गढ़िया रंगीन - हजरतपुर मार्ग पर ग्रामीणों, छोटे एवं बड़े वाहनों का आवागमन बंद

रामगंगा नदी उफान पर, 28 गांवों में बाढ़ से हाहाकार – सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद

जैतीपुर/गढ़िया रंगीन। रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जिले के 28 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नदी किनारे बसे गांवों के लोग भयभीत हैं, वहीं गढ़िया रंगीन–हजरतपुर मार्ग पर पानी आने से बड़े और छोटे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है।

बाढ़ का पानी खेत-खलिहानों और गांवों में घुस गया है। घसा कल्याणपुर, रपड़िया नवादा, रामपुर, बस्ती नगला सहित दर्जनों गांवों की सैकड़ों बीघा फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। किसानों की सालभर की मेहनत कुछ ही घंटों में नदी के आगोश में समा गई।

ग्रामीणों ने बताया कि घरों में पानी घुसने से रहने की समस्या बढ़ गई है। गढ़िया रंगीन–हजरतपुर मार्ग पर जलभराव होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। बड़े वाहनों की आवाजाही पर ग्रामीणों ने रोक लगा दी है जबकि छोटे वाहन जोखिम उठाकर रास्ता पार कर रहे हैं। प्रशासन और ग्रामीण लगातार लोगों को सतर्क कर रहे हैं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.