Shahjahanpur News, गांव में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, नालियों की सफाई लंबे समय से न होने के चलते दुर्गंध फैल रही है,
home banner

गांव में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान : नालियों की सफाई लंबे समय से न होने के चलते दुर्गंध फैल रही है,

नालियों की सफाई लंबे समय से न होने के चलते दुर्गंध फैल रही है,

shahjahanpur-news-in-hindi

शाहजहांपुर।ग्राम रपड़िया नवादा में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। नालियों की सफाई लंबे समय से न होने के चलते दुर्गंध फैल रही है, जिससे ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है। सड़क के दोनों किनारों पर गंदगी और कीचड़ जमा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। लोग अब प्रशासन से जल्द नाली की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं ताकि गली-मोहल्ले स्वच्छ और सुरक्षित रह सकें।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.