शिवपुरी, 02 सितम्बर 2025। वर्ष 2023 में समूह-5 अंतर्गत एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) की सीधी भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों, जिनके नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं, को दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित क...
शिवपुरी, 02 सितम्बर 2025। वर्ष 2023 में समूह-5 अंतर्गत एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) की सीधी भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों, जिनके नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं, को दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय, फतेहपुर रोड शिवपुरी में यह सत्यापन 4 सितम्बर 2025 तक किया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि यह प्रक्रिया उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश दिनांक 5 नवम्बर 2024 के अनुपालन में की जा रही है। अदालत ने याचिका क्रमांक 5747/2023 (तबस्सुम कुर्रेशी बनाम म.प्र. शासन) एवं अन्य संबंधित याचिकाओं के क्रम में प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन व नियुक्ति प्रक्रिया हेतु आमंत्रित करने के निर्देश दिए थे।
अभ्यर्थियों को कार्यालय के पत्र क्रमांक 425 दिनांक 11 जून 2025 की शर्तों के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।