एसडीओपी पिछोर ने थाना बामोरकलां का रात्रिकालीन औचक निरीक्षण कियाशिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में 06-07 सितम्बर 2025 की रात्रि को एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा ने ...
एसडीओपी पिछोर ने थाना बामोरकलां का रात्रिकालीन औचक निरीक्षण किया
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में 06-07 सितम्बर 2025 की रात्रि को एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा ने थाना बामोरकलां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्त में लगे पुलिस बल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी ने थाने की महत्वपूर्ण रजिस्टरों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में पाया गया कि रात्रि ड्यूटी में आरक्षक सुनील योगी ड्यूटी पर मौजूद थे, बुलाए जाने पर थाना प्रभारी भी उपस्थित हुए। थाने की हवालात में कोई बंदी नहीं पाया गया।
थाने के कैमरों की जांच में लगे हुए 13 में से 11 कैमरे चालू मिले। वहीं, रात्रि गश्त में आरक्षक हरिकृष्ण जाट उपस्थित मिले जिन्हें सतर्कता से गश्त करने के निर्देश दिए गए।
एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने कहा कि रात्रिकालीन गश्त अपराधों की रोकथाम, अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु अत्यंत आवश्यक है। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करें।