सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

चोरी करने के मामले में 3 युवक गिरफ्तार : 15 कबूतर बरामद, आरोपियों से पूछताछ जारी

सीकर | 02-Jan-2026 09:15 AM | 385 |
सीकर
15 कबूतर बरामद, आरोपियों से पूछताछ जारी

फतेहपुर/सीकर. कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सुनसान मकान के बाड़े से एक बकरा, दो पंखे, वॉशिंग मशीन सहित बड़ी संख्या में कबूतर चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 कबूतर भी बरामद किए हैं, जबकि शेष चोरी गए सामान की तलाश जारी है।

 

थानाधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि मोहम्मद रफीक पुत्र इब्राहिम, निवासी वार्ड नंबर 48 मोहल्ला तेलियान, फतेहपुर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी ने बताया कि उसने अपने घर के पास स्थित नोहरे में करीब 85 कबूतर पाल रखे थे। 19 दिसंबर की शाम को वह कबूतरों को दाना-पानी देकर घर चला गया था, लेकिन 20 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे जब वह नोहरे में पहुंचा तो वहां से सभी कबूतर गायब मिले। साथ ही नोहरे में रखी कपड़े धोने की मशीन, तीन पंखे और एक बकरा भी चोरी हो चुका था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने रेहान पुत्र इशाक काजी, सैफ पुत्र उमर काजी, दोनों निवासी वार्ड नंबर 48 मोहल्ला तेलियान तथा गणेश पुत्र प्रदीप, निवासी वार्ड नंबर 41 मोहल्ला हरिजन बस्ती रतनगढ़ जिला चूरू को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.