सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सैनी को सेवानिवृत्ति पर समारोहपूर्वक दी विदाई : स्वास्थ्य भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सम्मान

सीकर | 30-Jan-2026 08:59 PM | 385 |
सीकर
स्वास्थ्य भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सम्मान

सीकर. चिकित्सा विभाग में कार्यरत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रभातीलाल सैनी को राजकीय सेवा में 60 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। जिला मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य भवन के सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

समारोह के दौरान प्रभातीलाल सैनी को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे और अनुकरणीय सेवा काल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रभातीलाल सैनी ने अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाया तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि सैनी का अनुभव और मार्गदर्शन विभाग के लिए सदैव उपयोगी रहा है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। वहीं, अन्य अधिकारियों ने भी उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए उन्हें एक कुशल, सरल और सहयोगी अधिकारी बताया।

 

इस अवसर पर एडीशनल सीएमएचओ डॉ. हर्षल चौधरी, लेखा अधिकारी एनएचएम गिरधारी सिंह गोदारा, सहायक लेखा अधिकारी डॉ. बजरंग सिंह बगड़िया सहित चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.