अलफसर/सीकर. ग्राम अलफसर स्थित विद्यालय खेल मैदान में आयोजित अलफसर प्रीमियर लीग (APL) क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और ग्रा...
अलफसर/सीकर. ग्राम अलफसर स्थित विद्यालय खेल मैदान में आयोजित अलफसर प्रीमियर लीग (APL) क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
आयोजन समिति के सदस्य दिलशेर खान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर विधायक हाकम अली खान उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा नेता महावीर खीचड़, त्रिलोक सिंह शिक्षण एवं अनुसंधान संस्था लक्ष्मणगढ़ के निदेशक इंजी. भूपेंद्र सिंह महला, अदिति अकादमी अठवास के निदेशक राजेश ढाका तथा SFI के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड आबिद हुसैन भी मौजूद रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों को सकारात्मक पहल बताया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला अठवास और ताजसर टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ताजसर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 रनों से जीत दर्ज की। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विनीत कुमार को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।
कार्यक्रम में महावीर सिंह महला, हेमेंद्र महला, बीजू महला, ओंकार जांगिड़, विधाधर मीणा, राजेंद्र महरिया, रूपचंद महला, रामधनेश, भागीरथ मीणा, सुभाष महला और बाबूलाल महला सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
10 दिन तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 हजार रुपए नकद और कप, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद पुरस्कार और कप प्रदान किया जाएगा।