सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं व बालिकाओं को योजनाओं की दी जानकारी : स्वास्थ्य और रोजगार योजनाओं पर मार्गदर्शन

सीकर | 18-Mar-2026 09:29 PM | 385 |
सीकर
स्वास्थ्य और रोजगार योजनाओं पर मार्गदर्शन

सीकर. पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर उप निदेशक महिला अधिकारिता राजेंद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र की प्रबंधक नीलम कुमारी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

 

उन्होंने बताया कि “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत शिशु लिंगानुपात में सुधार, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना आवश्यक है। इस दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं वर्क फ्रॉम होम योजना के बारे में भी अवगत कराया गया।

 

नीलम कुमारी ने बताया कि महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कार्य से जुड़ सकती हैं, जिसमें प्रशिक्षण हेतु प्रति महिला 3000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। साथ ही मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत आरकेसीएल के माध्यम से निशुल्क प्रशिक्षण की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में आरएस-सीआईटी, आरएस-सीएफए और आरएस-सीएसईपी जैसे कोर्सों के बारे में बताया गया, जिनसे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मनोसामाजिक परामर्शदाता रिचा पारीक ने बालिकाओं को माहवारी स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा से बचाव एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस अवसर पर सखी केंद्र एवं महिला सुरक्षा केंद्र की कार्यप्रणाली भी समझाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.