सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

भामाशाह ने फतेहपुर पशु चिकित्सालय को भेंट किया आधुनिक लैपटॉप : ऑनलाइन कामकाज होगा आसान, चिकित्सालय स्टाफ ने साफा–सॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

सीकर | 18-Nov-2025 09:49 AM | 385 |
सीकर
ऑनलाइन कामकाज होगा आसान, चिकित्सालय स्टाफ ने साफा–सॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

फतेहपुर/सीकर. कस्बे के क्षत्रिय बस स्टैंड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में सोमवार को भामाशाह तथा दुबई प्रवासी गोविंदराम थोरी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री वीर तेजा गौशाला सेवा समिति खुड़ी के संचालक थोरी ने अस्पताल की आवश्यकताओं को देखते हुए आधुनिक और महंगा लैपटॉप भेंट किया, जिसे लेकर चिकित्सालय स्टाफ में उत्साह का माहौल रहा।

अस्पताल परिसर में डॉ. महेंद्र छीरंग सहित चिकित्सक एवं कर्मचारियों ने गोविंदराम थोरी का पारंपरिक साफा और सॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. छीरंग ने बताया कि अस्पताल में ऑनलाइन कार्यों के लिए लंबे समय से कंप्यूटर लैपटॉप की आवश्यकता थी। लैपटॉप नहीं होने के कारण कई प्रशासनिक और तकनीकी कार्यों में देरी होती थी, लेकिन थोरी द्वारा दिया गया यह आधुनिक लैपटॉप अब सभी ऑनलाइन प्रक्रियाओं को सुगम और तेज बनाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक योगदान से सरकारी सेवाओं को मजबूती मिलती है और आमजन को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो पाती हैं। सम्मान समारोह के दौरान डॉ. हितेश बिजारणियां, डॉ. महेश सिंह, रिछपाल, पवन कुमार, रुचिका चौधरी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

समिति और स्टाफ ने गोविंदराम थोरी के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और इसे प्रेरणादायी कदम बताया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.