सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

फ्रेशर्स पार्टी में छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुति से सजा महोत्सव : शेखावाटी विश्वविद्यालय में सोनाक्षी बनी मिस फ्रेशर और प्रदीप बने मिस्टर फ्रेशर

सीकर | 21-Nov-2025 01:32 AM | 385 |
सीकर
शेखावाटी विश्वविद्यालय में सोनाक्षी बनी मिस फ्रेशर और प्रदीप बने मिस्टर फ्रेशर

सीकर. पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. डॉ. अनिल कुमार राय, कुलसचिव श्वेता यादव और अकादमिक निदेशक डॉ. आर.सी. मीना द्वारा मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम में नवआगंतुक विद्यार्थियों ने रैम्प वॉक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में चार जजों की कमेटी ने प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रस्तुति के आधार पर सोनाक्षी (पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग) को मिस फ्रेशर, मीनाक्षी को रनर-अप और प्रदीप कुमार (भौतिक विज्ञान विभाग) को मिस्टर फ्रेशर घोषित किया। विद्यार्थियों ने राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी, हरियाणवी और बॉलीवुड गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

फ्रेशर्स पार्टी में छात्रों ने सेल्फी व फोटो सत्र के साथ समारोह का आनंद लिया। सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली व अनुशासन संबंधी जानकारी देते हुए सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

कुलपति बोले—संस्कार और मेहनत से ही मिलेगी सफलता

कुलपति प्रो. राय ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में संस्कार और चरित्र निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सपनों को लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रबंधन, अनुशासन और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. गोविन्द सिंह रहे। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेंद्र सिंह, उपकुलसचिव राम सिंह सरावग, डॉ. महेश चंद गुप्ता सहित अधिकारी, फेकल्टी सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.