सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

निदेशक एवं अतिरिक्त निदेशक आरसीएच ने किया मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र सीकर का निरीक्षण : आरसीएच

सीकर | 29-Jan-2026 09:51 PM | 385 |
सीकर
आरसीएच

सीकर. चिकित्सा विभाग की निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रत्तेश्वर एवं अतिरिक्त निदेशक आरसीएच डॉ. योगेश्वर प्रसाद ने गुरुवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र सीकर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष, लेबर रूम यूनिट, प्रसूति वार्ड, नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU), विशेष नवजात देखभाल इकाई (SNCU), स्तनपान प्रोत्साहन कक्ष, कंगारू मदर केयर कक्ष, कुपोषण उपचार केंद्र, थैलेसीमिया वार्ड, उजाला क्लिनिक, टीकाकरण कक्ष एवं कोल्ड चैन रूम का अवलोकन किया गया। निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रत्तेश्वर ने लेबर रूम यूनिट में अविलंब प्रसव वॉच एप्लीकेशन के माध्यम से सभी प्रसवों का डिजिटल रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रसूता के भर्ती होते ही जननी सुरक्षा योजना (JSY) एवं लाडो योजना के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर प्रसूता व नवजात बालिका को तुरंत योजनाओं का लाभ दिया जाए।

 

निरीक्षण के दौरान एनीमिया ग्रसित गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाने, उजाला क्लिनिक में किशोर-किशोरियों की प्रभावी काउंसिलिंग व उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही आगामी एचपीवी टीकाकरण अभियान को देखते हुए टीकाकरण कक्ष में कंप्यूटर व प्रिंटर की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया।

 

थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के लिए ब्लड बैंक एवं एनजीओ को कुटुंब योजना से जोड़कर नियमित रक्त उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर एस.के. अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.के. अग्रवाल, जनाना अस्पताल प्रभारी डॉ. राजेश मीणा, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. हरीश पूनिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अल्का खन्ना सहित जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह, डॉ पवन शर्मा एवं नर्सिंग अधिकारी रणजीत सिंह उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.