सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

मेगा पीटीएम : मुख्यमंत्री संवाद एवं निपुण मेला कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन

सीकर | 24-Jan-2026 07:31 AM | 385 |
सीकर
मुख्यमंत्री संवाद एवं निपुण मेला कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन

सीकर. जिला परिषद सभागार, सीकर में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा पीटीएम, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का प्रदेशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ संवाद तथा निपुण मेला कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सहभागिता और अभिभावकों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजनाओं की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई, जिससे लाभार्थियों को पारदर्शी एवं त्वरित लाभ सुनिश्चित हुआ। निपुण मेला के माध्यम से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को बढ़ावा देने वाले नवाचारों का प्रदर्शन किया गया।

 

पूरे प्रदेश में कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्राओं को वितरित की जाने वाली नि:शुल्क साइकिल योजना की प्रतीकात्मक शुरुआत के रूप में जिला स्तर पर 21 साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम पूर्व विधायक सीकर रतन जलधारी एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (माध्यमिक) मुकेश कुमार जैमन सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, पर्यवेक्षक, शिक्षक, अभिभावकगण एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.