सीकर. जनजाति गौरव वर्ष के तहत भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, खण्डेला विधायक स...
सीकर. जनजाति गौरव वर्ष के तहत भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, खण्डेला विधायक सुभाष मील, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं आमजन ने महान जनजातीय नायक बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके त्याग, बलिदान और समाज सुधार के संदेशों को याद किया। कार्यक्रम में गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय समारोह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन तथा सीकर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने कहा कि बिरसा मुंडा द्वारा दिखाया गया साहस और नेतृत्व आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य सरकार जनजातीय समुदाय के विकास और उत्थान के लिए विविध कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान सुमन कंवर, मनोज, सीताराम और विजेंद्र सिंह माण्डोता को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबियाँ सौंपी गईं। अधिकारियों ने लाभार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में गजानंद कुमावत, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़, बाबू सिंह बाजौर, एसीईओ जिला परिषद शीशराम यादव, राकेश कुमार लाटा, नेमीचंद कुमावत, राजकुमार जोशी सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जनजातीय नायकों के योगदान को नमन करते हुए किया गया।