सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

शिक्षाविद् सावित्री देवी को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया सम्मानित : सावित्री बाई फूले जयंती पर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को मिली पहचान

सीकर | 05-Jan-2026 10:51 AM | 385 |
सीकर
सावित्री बाई फूले जयंती पर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को मिली पहचान

फतेहपुर/सीकर. शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शिक्षाविद् सावित्री देवी को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह समारोह महात्मा राष्ट्रीय फूले संस्थान द्वारा सावित्री बाई फूले जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान प्रदान किया गया।

 

समारोह में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ARB ग्रुप ऑफ एजुकेशन की संरक्षक सावित्री देवी को दुपट्टा पहनाकर एवं सावित्री बाई फूले की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर और समर्पित योगदान की सराहना करते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। इसी अवसर पर सावित्री देवी की बहू एवं ARB स्कूल की प्रिंसिपल संजू सैनी को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दुपट्टा पहनाकर और सावित्री बाई फूले की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि शिक्षाविद् सावित्री देवी ARB ग्रुप ऑफ एजुकेशन एवं देवड़ा स्कूल के डायरेक्टर कमल सैनी की माताजी हैं। उन्होंने वर्षों से शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य किया है।

 

इस सम्मान से फतेहपुर शहर में हर्ष का माहौल है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा फतेहपुर की दो प्रतिष्ठित शिक्षाविद्—सावित्री देवी पत्नी प्रमोद कुमार बागड़ी एवं संजू सैनी पत्नी कमल कुमार सैनी (ARB ग्रुप)—को सम्मानित किया जाना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। स्थानीय शिक्षकों एवं नागरिकों ने इस उपलब्धि पर दोनों को शुभकामनाएं दीं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.