सीकर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा, जिला सीकर की कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को डाइट सीकर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दुर्गा प्रभारी, सहायक जिला कमिश्नर गाइड एवं मुख...
सीकर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा, जिला सीकर की कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को डाइट सीकर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दुर्गा प्रभारी, सहायक जिला कमिश्नर गाइड एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पिपराली ने की। कार्यक्रम में नवनियुक्त सहायक जिला कमिश्नर स्काउट राजेंद्र प्रसाद मील और प्राचार्य डाइट किरण सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यकारिणी सदस्यों ने नव नियुक्त अधिकारियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। बैठक में संगठन की सक्रिय प्रगति, निष्क्रिय ग्रुपों को पुनः सक्रिय करने, कोटा मनी स्टिकर एवं उद्योग पर्व राशि एकत्र कर जमा करवाने पर सहमति बनी। साथ ही पंजीकृत ग्रुपों का निरीक्षण, अपंजीकृत ग्रुपों का पंजीकरण तथा वार्षिक शिविरों और जांच शिविरों के शीघ्र आयोजन के प्रस्ताव पारित किए गए, ताकि स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, कब और बुलबुल की योग्यता अभिवृद्धि हो सके।
कार्यकारिणी ने वार्षिक अधिवेशन के प्रस्तावों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। अधिवेशन में लिए गए निर्णय के अनुसार स्थानीय संघ की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर पदेन प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट व गाइड को वरीयतानुसार मनोनीत करने को भी मंजूरी दी गई। स्थानीय संघ की सक्रियता व कार्य शैली को देखते हुए मौजूदा पदाधिकारियों को यथावत रखने का निर्णय लिया गया।