सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर | 25-May-2026 09:21 PM | 385 |
सीकर
Subtitle:
विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

फतेहपुर/सीकर. फतेहपुर शेखावाटी में लगातार बढ़ रही गंदे पानी और जाम सीवर की समस्या को लेकर आखिरकार प्रशासन सक्रिय हो गया है। विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद जयपुर से RUIDP, चीफ इंजीनियर और L&T अधिकारियों की विशेष टीम फतेहपुर पहुंची। इस दौरान नारीबारी रोड स्थित STP ऑफिस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के कई अधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

बैठक में पूर्व सभापति मुस्ताक नजमी ने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अब केवल कागजी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, बल्कि शहरवासियों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने सीवर लाइन और गंदे पानी की समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने की मांग रखी।

 

बैठक के बाद अधिकारियों की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीवर जाम, गंदे पानी की निकासी और बाधित पॉइंट्स का जायजा लिया गया। इमरान हाकम अली ने बताया कि शहर के सभी मुख्य पॉइंट अधिकारियों से चेक करवा दिए गए हैं और विभाग की ओर से जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है।

 

वहीं सुरेंद्र महिचा ने वार्ड नंबर 5 में लंबे समय से बनी हुई सीवर समस्याओं को विस्तार से अधिकारियों के सामने रखा और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 

पूर्व सभापति मुस्ताक नजमी ने कहा कि मोमिनपुरा, बाईपास पॉइंट, वार्ड नंबर 5 सहित शहर के कई क्षेत्रों में गंदे पानी और सीवर रुकावट की समस्या की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जनता को जल्द राहत दिलाने के लिए लगातार फॉलोअप किया जाएगा।

 

अब शहरवासियों की नजर इस बात पर टिकी है कि बैठकों और आश्वासनों के बाद आखिर उन्हें सीवर और गंदे पानी की समस्या से कब तक राहत मिलती है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.