सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

लक्ष्मणगढ़ में पुनर्गठन पर अभिनंदन समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन : वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति, पंचायत एवं नगर निकाय पुनर्सीमांकन कार्य की सराहना

सीकर | 04-Dec-2025 10:14 AM | 385 |
सीकर
वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति, पंचायत एवं नगर निकाय पुनर्सीमांकन कार्य की सराहना

लक्ष्मणगढ़/सीकर. राजस्थान पंचायत एवं नगर निकाय पुनर्गठन-पुनर्सीमांकन के सफल क्रियान्वयन पर लक्ष्मणगढ़ में विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, धोद विधायक गोरधन वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

सम्मेलन में पूर्व विधायक केडी बाबर, राजकुमारी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मोदी, महेश शर्मा, डॉ. कमल सिखवाल, जिला महामंत्री राजेश रोहलन, उपाध्यक्ष नेमीचंद कुमावत व जितेंद्र कारंगा भी शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक नवरंग चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में जिला परिषद सदस्य रामचंद बगड़िया, प्रधान प्रत्याशी भागीरथ गोदारा, गजानंद कुमावत, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.