सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा ग्राम पंचायत खूड़ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, : विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श व दवाइयां

सीकर | 20-Dec-2025 11:31 AM | 385 |
सीकर
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श व दवाइयां

खूड़/सीकर. ग्रामीण क्षेत्रों तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा शुक्रवार को खूड़ गांव में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज शिविर स्थल पर पहुंचने लगे और कुल 224 मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, साइकेट्रिस्ट तथा डेंटल सर्जन द्वारा मरीजों की जांच की गई। महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों में स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर विशेष रुचि देखने को मिली। डॉक्टरों ने मरीजों को न केवल उनकी बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, बल्कि आवश्यक सावधानियों एवं उपचार संबंधी परामर्श भी प्रदान किया। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक राहत मिली।

प्रिंस हॉस्पिटल की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगों को विशेष लाभ मिला, जो आर्थिक या भौगोलिक कारणों से नियमित रूप से शहर जाकर इलाज नहीं करा पाते। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन कर ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

इस अवसर पर खूड़ सरपंच विजेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने प्रिंस हॉस्पिटल की टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर ग्रामीण समाज के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं और आमजन के स्वास्थ्य स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ग्रामीणों ने भी शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में इस तरह के और आयोजन की मांग की।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.