सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

ग्राम रथ अभियान से गांवों में जागरूकता की नई लहर : योजनाओं की जानकारी लेने उमड़े ग्रामीण

सीकर | 12-May-2026 09:17 PM | 385 |
सीकर
योजनाओं की जानकारी लेने उमड़े ग्रामीण

सीकर. राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर खुशी जताई तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उठाया।

 

12 मई को फतेहपुर पंचायत समिति की सहणुसर और ताखलसर ग्राम पंचायतों सहित लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की रूल्याणा पट्टी, भिलूण्डा, रूल्याणी, झाझड़, ढहर का बास एवं किरडोली बड़ी में एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इसी प्रकार धोद पंचायत समिति की नानी, सबलपुरा, चंदपुरा और दूजोद, दांतारामगढ़ की किशनपुरा, शिश्यू, वैध की ढाणी एवं श्यामपुरा तथा खंडेला क्षेत्र की कोटड़ी धायलान, जैतुसर, मालाकाली और सरगोठ गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

 

ग्राम रथ के गांवों में पहुंचते ही ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रमों में लोक कलाकारों ने गीत, भजन और नुक्कड़ नाटकों के जरिए योजनाओं की जानकारी रोचक तरीके से प्रस्तुत की। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रचार सामग्री और मार्गदर्शिकाएं वितरित कर विभिन्न योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया समझाई। ग्रामीणों के सुझाव लेने के लिए विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभ से जोड़ना है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.