सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

प्रदर्शनी में लगे आरोग्य शिविर में हुई स्वास्थ्य जांच : आमजन को मिली निशुल्क जांच, दवाइयां व योजनाओं की जानकारी

सीकर | 17-Dec-2025 09:47 PM | 385 |
सीकर
आमजन को मिली निशुल्क जांच, दवाइयां व योजनाओं की जानकारी

सीकर. राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी मंगलवार से प्रारंभ हुई। जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रदर्शनी स्थल पर लगाए गए पांडाल में चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर आमजन को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान लगाए गए आरोग्य शिविर में आमजन को आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मंगलवार को शिविर में डॉ. नीलम अग्रवाल के साथ जीएनएम सुनिता, निखिल तथा एएनएम दामिनी ने सेवाएं प्रदान की।

शिविर में उपस्थित लोगों की बीपी, शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां दी गईं और चिकित्सा विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.