सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान : निर्वाचन कार्यों में तकनीकी योगदान के लिए प्रोग्रामर ललित कुमार को जिला स्तरीय सम्मान

सीकर | 25-Jan-2026 11:52 PM | 385 |
सीकर
निर्वाचन कार्यों में तकनीकी योगदान के लिए प्रोग्रामर ललित कुमार को जिला स्तरीय सम्मान

सीकर. 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में पदस्थापित प्रोग्रामर ललित कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान ललित कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं निर्वाचन से संबंधित विभिन्न तकनीकी कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए दिया गया।

 

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू निर्वाचन प्रक्रिया में तकनीकी संसाधनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ललित कुमार द्वारा समयबद्ध एवं सटीक तकनीकी सहयोग से मतदाता सूची के अद्यतन कार्य और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूती मिली है।

 

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ललित कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देने वाले कार्मिकों का मनोबल बढ़ाना और मतदाता जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.