सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

खाटू मेले में 60 किलोग्राम दूषित चूरमा नष्ट, 9 खाद्य सैंपल लिए : श्रद्धालुओं को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने पर जोर

सीकर | 23-Feb-2026 06:05 PM | 385 |
सीकर
श्रद्धालुओं को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने पर जोर

सीकर. खाटूश्याम मंदिर के लक्खी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम बाजार क्षेत्र में सक्रिय रूप से दुकानों की जांच कर रही है।

 

सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला तथा जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उद्देश्य है कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो।

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली, फूल सिंह बाजिया, सुरेश कुमार शर्मा और नन्द राम मीणा की टीम ने दांता रोड स्थित अंतिमा स्वीट स्टोर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान रिफाइंड सोयाबीन तेल में बना 60 किलोग्राम दूषित चूरमा पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

 

रविवार को विभिन्न दुकानों से खाद्य सामग्री के 9 सैंपल भी लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य जन प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को एफएसएसएआई के नियमों का पालन करने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। चिकित्सा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.