Sikar News, गैंगवार के आरोपी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भादवासी गांव में श्रवण की चार अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर
home banner

गैंगवार के आरोपी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : भादवासी गांव में श्रवण की चार अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

भादवासी गांव में श्रवण की चार अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

sikar-news-in-hindi

सीकर. झुंझुनूं में हुई चर्चित गैंगवार के बाद अब सीकर पुलिस और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी श्रवण भादवासी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को सीकर जिले के भादवासी गांव में प्रशासन ने श्रवण की चार दुकानों को अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.