सीकर न्यूज़
🚨 Breaking News |
सीकर
मांडोली के अग्नि वीर हरित जाट ‘अनुमित मृत’ घोषित : 14वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स में थे तैनात
धोद/सीकर. धोद थाना क्षेत्र के मांडोली गांव के अग्नि वीर हरित जाट (19), जो उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 5 अगस्त को बादल फटने से आई भीषण बाढ़ में लापता हो गए थे, उन्हें अब सेना द्वारा ‘अनुमित मृत्यु’ (Presumed Dead) घोषित कर दिया गया है। हरित जाट 14वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स में तैनात थे और आपदा के दौरान ड्यूटी पर मौजूद थे। परिवार और गांव में शोक की लहर है।