सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान रथ यात्रा से गांव-गांव पहुंच रहा विकास का संदेश : राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर दांतारामगढ़ क्षेत्र में विकास रथ का भव्य स्वागत

सीकर | 24-Dec-2025 09:36 PM | 385 |
सीकर
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर दांतारामगढ़ क्षेत्र में विकास रथ का भव्य स्वागत

सीकर. राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से चलाए जा रहे “बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” अभियान के अंतर्गत विकास रथ यात्रा गांव-गांव पहुंचकर आमजन को सरकार की उपलब्धियों से रूबरू करा रही है। इसी कड़ी में दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलोदा, सामेर सहित आसपास के अनेक गांवों में मोबाइल एलईडी वैन के माध्यम से विकास रथ यात्रा पहुंची, जहां ग्रामीणों ने इसका उत्साहपूर्वक और भव्य स्वागत किया।

मोबाइल एलईडी वैन के जरिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और बीते दो वर्षों में हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। एलईडी स्क्रीन पर योजनाओं से संबंधित जानकारी, वीडियो और संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इससे ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी और उन्हें अपने अधिकारों व सुविधाओं की जानकारी मिली।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं को सराहनीय बताते हुए कहा कि इन योजनाओं से गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है। उन्होंने “बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे जनसरोकारों से जुड़ा अभियान बताया।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी बद्री प्रसाद यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना तथा विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.