सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने सीकर के स्मृति वन में किया पौधारोपण : आमजन से की सक्रिय सहभागिता की अपील

सीकर | 28-Jan-2026 11:20 PM | 385 |
सीकर
आमजन से की सक्रिय सहभागिता की अपील

सीकर. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को सीकर स्थित स्मृति वन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन एक गंभीर चुनौती बन चुका है, जिससे निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण और उनकी नियमित देखभाल अत्यंत आवश्यक है।

 

प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि पौधे न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, तापमान संतुलन और जैव विविधता को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों, खेतों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाएं तथा उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित रखें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण मिल सके।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है और वन विभाग के माध्यम से विभिन्न पौधारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों में जनसहभागिता से ही अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

इस अवसर पर उपवन संरक्षक सीकर दीपक कुमार, सहायक वन संरक्षक सौरभ कुमार, मनोज बाटड़, गजानंद कुमावत सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.