सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

ग्रामीण महिला महाविद्यालय की छात्रा नीरज का अखिल भारतीय शूटिंग टीम में चयन : नीरज का अखिल भारतीय शूटिंग टीम में चयन

सीकर | 16-Jan-2026 07:25 AM | 385 |
सीकर
नीरज का अखिल भारतीय शूटिंग टीम में चयन

सीकर. ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान समिति सीकर द्वारा संचालित ग्रामीण महिला महाविद्यालय की तृतीय वर्ष की छात्रा नीरज पुत्री भंवरलाल ने जिले और संस्थान का नाम रोशन किया है। छात्रा नीरज का शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर की महिला शूटिंग टीम में चयन हुआ है। वे उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर पिस्टल महिला वर्ग में भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता 27 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित होगी।

 

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुभाग जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा नीरज लगातार तीन वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से शूटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो संस्थान के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिला महाविद्यालय की बेटियां न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेलकूद के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

 

छात्रा नीरज ने अपनी इस सफलता का श्रेय महाविद्यालय की कोच मुन्नी चौहान को दिया, जिनके निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से वे इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। छात्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्थान परिवार में हर्ष का माहौल है। ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान प्रबंधन समिति एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने नीरज को शुभकामनाएं देते हुए विजयश्री प्राप्त करने की कामना की तथा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए संपूर्ण स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.