फतेहपुर/सीकर. भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही जनसंवाद–जनसमाधान यात्रा को ग्रामीणों का व्यापक समर्थन मिला। भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे श्रवण चौधरी के नेत...
फतेहपुर/सीकर. भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही जनसंवाद–जनसमाधान यात्रा को ग्रामीणों का व्यापक समर्थन मिला। भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे श्रवण चौधरी के नेतृत्व में यह यात्रा गोड़िया बड़ा, ताजसर, बलोद बड़ी, सदीनसर, तिहावली, तिहाय, भाखरवासी, ठिमोली और न्यांगली गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने उत्साह के साथ अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए।
यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेंशन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी कई प्रमुख समस्याएं रखीं। श्रवण चौधरी ने कई मुद्दों पर मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए, जबकि शेष मामलों में शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा भाजपा सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और ऐतिहासिक विकास कार्यों के प्रति आभार प्रकट करने का माध्यम है। फतेहपुर क्षेत्र में हाल ही में 18 नई ग्राम पंचायतों का गठन, रामगढ़ शेखावाटी को पंचायत समिति का दर्जा, तथा पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग 128 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का स्वीकृत एवं क्रियान्वयन क्षेत्र की प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित हुए हैं।
यात्रा में उपस्थित प्रमुख नेताओं में जितेंद्र कारंगा, आनंद हुड्डा, आशु सिंह, परमेश्वर राव, बजरंग सिंह, महेंद्र खीचड़, सरोज कड़वासरा, अशोक रेवाड़, संजय प्रजापत, रामप्रसाद सुण्डा, जगदीश चोटिया, अरविंद सिंह, प्रताप सिंह, फूलाराम ताजसर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने ग्रामीणों से संवाद कर जनहित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस जनसंवाद यात्रा को और अधिक सफल एवं प्रभावी बनाया।