सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

प्रिंस महोत्सव 2026 में 1300 से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मानित : नीट व जेईई 2025 में चयनित प्रतिभाओं को मोटरसाइकिल, स्कूटी और लाखों रुपये के नकद पुरस्कार

सीकर | 03-Feb-2026 08:55 AM | 385 |
सीकर
नीट व जेईई 2025 में चयनित प्रतिभाओं को मोटरसाइकिल, स्कूटी और लाखों रुपये के नकद पुरस्कार

सीकर. जेईई एवं नीट कोचिंग संस्था पीसीपी प्रिंस का वार्षिक उत्सव पीसीपी प्रिंस महोत्सव 2026 क आयोजन किया गया। इस अवसर पर नीट एवं जेईई 2025 में चयनित 1300 से अधिक विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रेरणा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

नीट 2025 में 12वीं के साथ ऑल इंडिया रैंक प्राप्त करने वाले मानवेंद्र सिंह को मोटरसाइकिल एवं एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं नीट में टॉप रैंक के साथ चयनित पंकज सिंह, अनिश बिदियासर, आशीष बिदियासर, जतिन जाखड़ एवं अभिलाषा को मोटरसाइकिल व स्कूटी देकर सम्मानित किया गया। जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक प्राप्त करने वाले महेंद्र काला, नीरज कुमावत, योगेश, उदित मान एवं त्रिवेंद्रम सिंह को भी मोटरसाइकिल प्रदान की गई।

 

इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 विद्यार्थियों को 51-51 हजार रुपये, 25 विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपये, 24 विद्यार्थियों को 11-11 हजार रुपये तथा 49 विद्यार्थियों को 5100 रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। अन्य चयनित विद्यार्थियों को अवॉर्ड किट देकर सम्मानित किया गया।

 

संस्था के निदेशक डॉ. पीयूष सुंडा ने कहा कि पीसीपी प्रिंस प्रतिवर्ष नीट एवं जेईई में ऑल इंडिया टॉप रैंकर्स देकर सीकर को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर रही है। कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब के निदेशक, प्रबंधन टीम, फैकल्टी मेंबर्स व विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। इस दौरान शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.