सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

नेशनल इंटर स्कूल बैण्ड कॉम्पिटिशन के स्टेट लेवल में प्रिंस स्कूल का जलवा : छात्र व छात्रा दोनों वर्गों में प्रथम स्थान

सीकर | 29-Nov-2025 06:10 AM | 385 |
सीकर
छात्र व छात्रा दोनों वर्गों में प्रथम स्थान

सीकर. रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेशनल इंटर स्कूल बैण्ड कॉम्पिटिशन 2025 के स्टेट लेवल चरण का सफल आयोजन स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, हिंडोली (बूंदी) में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कुल 41 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें छात्र और छात्रा वर्ग की प्रतिभाओं ने अपने-अपने संगीत कौशल का दमदार प्रदर्शन किया।

छात्र वर्ग के फाइनल राउंड में मुकाबला प्रिंस सैनिक स्कूल, सीकर और बिड़ला स्कूल, पिलानी के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में उत्कृष्ट तालमेल, धुनों की शुद्धता और आकर्षक प्रस्तुति के दम पर प्रिंस सैनिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बिड़ला स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।

इसी तरह छात्रा वर्ग का फाइनल राउंड प्रिंस लोटस वैली, सीकर और बिड़ला स्कूल, पिलानी के बीच आयोजित हुआ। इस श्रेणी में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए प्रिंस लोटस वैली ने स्टेट लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं बिड़ला स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।

दोनों ही वर्गों में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रिंस म्यूजिकल बैण्ड की छात्र एवं छात्रा टीमों का चयन जोनल स्तर के लिए किया गया है। गौरतलब है कि ऑल इंडिया इंटर स्कूल बैंड कॉम्पिटिशन 2024 में भी प्रिंस म्यूजिकल बैण्ड ने पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रचा था। हाल ही में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भी प्रिंस एकेडमी बैण्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में विशेष प्रस्तुति दी थी।

स्टेट लेवल की दोहरी जीत से प्रिंस एजुहब में उत्सव जैसा माहौल रहा। निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुण्डा तथा मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन ने टीमों, इंस्ट्रक्टर्स और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.