सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

राजस्थान दिवस पर सीकर में ओडीओपी मेले का शुभारंभ : हस्तशिल्प फर्नीचर और कशीदाकारी बने आकर्षण

सीकर | 15-Mar-2026 10:31 PM | 385 |
सीकर
हस्तशिल्प फर्नीचर और कशीदाकारी बने आकर्षण

सीकर. राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत अर्बन हाट, सीकर में 15 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक आयोजित एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) मेले का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। मेले का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना, कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराना तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देना है।

 

मेले में “एक जिला एक उत्पाद” योजना के तहत विभिन्न जिलों की विशिष्ट कला और उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। सीकर जिले के हस्तशिल्प फर्नीचर के स्टॉल तथा बाड़मेर जिले की पारंपरिक कशीदाकारी के स्टॉल आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन स्टॉलों पर स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

इसके अतिरिक्त मेले में एमएसएमई इकाइयों, आर्टिजन तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। आगंतुकों को इन उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया, उनकी गुणवत्ता और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जा रही है।

 

मेले के दौरान आगंतुकों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। आयोजकों के अनुसार इस तरह के मेलों से स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री का बेहतर अवसर मिलता है।

 

इस अवसर पर उद्योग संघ सीकर के अध्यक्ष कमल किशोर डोलिया, राजस्थान प्रदूषण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी सविता, जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका अंजना मौर्य, सहायक निदेशक जनसंपर्क पूरणमल, जिला उद्योग केंद्र सीकर की महाप्रबंधक विकास सिहाग तथा मेला प्रभारी एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी कृष्ण कुमार माटोलिया सहित अन्य अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.