सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ महाराज के स्थापना दिवस पर पोस्टर का विमोचन : भव्य आयोजनों को लेकर तैयारियां शुरू

सीकर | 24-Jan-2026 02:24 PM | 385 |
सीकर
भव्य आयोजनों को लेकर तैयारियां शुरू

फतेहपुर/सीकर. नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ महाराज के 496वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालुजन एवं आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि 1 मई को ठाकुरजी श्री लक्ष्मीनाथ महाराज के प्रतिरूप की भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जहां श्रद्धालु पुष्पवर्षा एवं आरती के माध्यम से ठाकुरजी का स्वागत करेंगे। यात्रा के दौरान भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

 

स्थापना दिवस समारोह में नासिक–मुंबई के प्रसिद्ध पुणेरी ढोल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जो अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना देंगे। इसके साथ ही ठाकुरजी की यात्रा में बंगाल, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार लोक-भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ेगी।

 

आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए लगभग 1600 महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता जिम्मेदारी संभालेंगे। ये सभी कार्यकर्ता व्यवस्थाओं, सुरक्षा, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मंदिर समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.