सीकर. ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान समिति द्वारा संचालित ग्रामीण महिला महाविद्यालय शिवसिंहपुरा, सीकर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स...
सीकर. ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान समिति द्वारा संचालित ग्रामीण महिला महाविद्यालय शिवसिंहपुरा, सीकर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें छात्राओं ने सेवा, सहयोग और सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया।
शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने गोद लिए गए गांव भादवासी, शिवसिंहपुरा एवं हाऊसिंह बोर्ड क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया तथा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर एवं बालिका छात्रावास के खेल मैदान की सफाई कर कचरे का निस्तारण किया गया। स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
विशेष शिविर के अंतर्गत छात्राओं ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थल हर्ष पर्वत एवं जीणमाता का भ्रमण कर सर्वे भी किया, जिससे उन्हें क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त हुई। यह गतिविधियां छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में सहायक रहीं।
समापन समारोह में संस्थान सह सचिव प्रभु दयाल ओला, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिलाषा रणवां एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुभाष जाखड़ ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान अध्यक्ष इंजीनियर झाबरमल, उपाध्यक्ष बलवीर सारण, सचिव बीरबल ढ़ाका, कोषाध्यक्ष रामनिवास मील सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने शिविर की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. अभिलाषा रणवां ने स्वयंसेविकाओं को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी सुभिता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. प्रियंका कुमारी एवं अल्का पिलानियां के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।