सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

टिबड़ा हॉस्पिटल में शेखावाटी की पहली रोबोटिक घुटना रिप्लेसमेंट सुविधा शुरू : डॉ. रमाकांत टिबड़ा ने घुटना ओर कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी में रोबोटिक तकनीक को बताया सुरक्षित और प्रभावी

सीकर | 15-Dec-2025 10:34 AM | 385 |
सीकर
डॉ. रमाकांत टिबड़ा ने घुटना ओर कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी में रोबोटिक तकनीक को बताया सुरक्षित और प्रभावी

सीकर. शहर के टिबड़ा हॉस्पिटल में शेखावाटी क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक रोबोटिक घुटना रिप्लेसमेंट सुविधा की शुरुआत की गई है। इस नई उपलब्धि से अब क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. रमाकांत टिबड़ा ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि रोबोटिक तकनीक के माध्यम से घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी अब पहले से कहीं अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी हो गई है।

उन्होंने बताया कि रोबोटिक मशीन मरीज के घुटने और कूल्हे की 3डी इमेज तैयार कर सर्जन को सटीक गाइड करती है, जिससे जॉइंट एलाइनमेंट और कटिंग में अत्यधिक शुद्धता आती है। इसका सीधा लाभ मरीज को कम दर्द, कम जटिलताओं और तेज रिकवरी के रूप में मिलता है।

टिबड़ा हॉस्पिटल द्वारा इस सुविधा की शुरुआत क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण चिकित्सा उपलब्धि मानी जा रही है। हॉस्पिटल में डॉ. रमाकांत टिबड़ा के निर्देशन में अनुभवी विशेषज्ञों की टीम नवीनतम तकनीकों के साथ निरंतर सेवाएं प्रदान कर रही है।

हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेशन हेड डॉ. बालकृष्ण काबरा ने बताया कि यहां आयुष्मान योजना, आरजीएचएस, ईएसआईसी एवं प्रमुख निजी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के अंतर्गत कैशलेस इलाज की सुविधा पहले से उपलब्ध है। यह पहल सीकर सहित आसपास के जिलों के घुटने और कूल्हा दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए राहतदायक साबित होगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.