सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

रामगढ़ शेखावाटी में श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : विराट भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सीकर | 09-Feb-2026 09:32 PM | 385 |
सीकर
विराट भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रामगढ़ शेखावाटी/सीकर. कस्बे के बिसाऊ दरवाजा के पास स्थित नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर में दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर विराट भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा श्री श्याम की भक्ति में सराबोर नजर आए।

 

कार्यक्रम में झारखंड के धनबाद से पधारे ख्याति प्राप्त श्याम भजन गायक परितोष ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने भजनों के माध्यम से बाबा श्री श्याम की महिमा का गान करते हुए कहा कि जो भक्त सच्चे मन, पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान से प्रार्थना करता है, उसकी पुकार बाबा अवश्य सुनते हैं। उन्होंने भक्तों से नित्य प्रभु की आराधना करने और भगवान में अटूट विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया।

 

भजन संध्या के दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने रामदूत भक्त हनुमानजी महाराज की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में भजन गायिका मिनी प्रीतम ने भी अपनी मधुर व मनमोहक प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया।

 

पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने वाले सभी स्थानीय एवं प्रवासी बाबा श्री श्याम भक्तों का आयोजन समिति एवं श्री श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.