सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

विशेष योग्यजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम पहल, 25 स्कूटी वितरित : रोजगार व दैनिक जीवन में मिलेगी सहूलियत - जिला कलेक्टर

सीकर | 23-Feb-2026 05:56 PM | 385 |
सीकर
रोजगार व दैनिक जीवन में मिलेगी सहूलियत - जिला कलेक्टर

सीकर. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान द्वारा मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, सीकर में राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत 25 विशेष योग्यजनों को स्कूटी वितरित की गई। यह पहल विशेष योग्यजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विशेष योग्यजनों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि स्कूटी मिलने से लाभार्थियों को अपने दैनिक कार्यों, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में सुविधा होगी। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे स्वावलंबी बन सकेंगे।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक सीकर रतन लाल जलधारी, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा महामंत्री राजेश रोलन, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग प्रियंका पारीक तथा कारागृह कल्याण अधिकारी संजय कुमार मुण्डोतिया उपस्थित रहे।

 

उपनिदेशक प्रियंका पारीक ने अतिथियों एवं लाभार्थियों का स्वागत करते हुए विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि विभाग भविष्य में भी ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को लाभान्वित करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.