सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

धोद रोड पर सीवरेज निर्माण में लापरवाही, धूल और गड्ढों से परेशान लोग : स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की

सीकर | 24-Apr-2026 09:18 PM | 385 |
सीकर
स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की

सीकर। शहर के धोद रोड पर चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य में ठेका कंपनी की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर बिना किसी बैरिकेडिंग के छोड़े गए गड्ढे और दिनभर उड़ती धूल-मिट्टी के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और दुर्घटनाओं का खतरा झेलना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान न तो धूल नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। ऐसे में यहां रोजाना छोटे-बड़े हादसे होने की आशंका बनी रहती है। एक निवासी ने बताया कि लगातार उड़ती मिट्टी और धूल के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है और कई लोग बीमार पड़ रहे हैं।

 

सबसे चिंताजनक बात यह बताई जा रही है कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद आयुक्त को कई बार ज्ञापन और शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह ठेका कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए और धूल नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए।

 

प्रशासन की चुप्पी से आमजन में रोष लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब सभी की नजरें नगर परिषद आयुक्त के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.