सीकर. जिले के निवर्तमान जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को लोहिया रिसोर्ट में आयोजित एक सम्मान समारोह में जिले के समस्त अधिकारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें साफा बांधकर, माल...
सीकर. जिले के निवर्तमान जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को लोहिया रिसोर्ट में आयोजित एक सम्मान समारोह में जिले के समस्त अधिकारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें साफा बांधकर, माला पहनाकर तथा श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा तथा एडीएम नीमकाथाना भागीरथ साख सहित कई अधिकारियों ने मुकुल शर्मा के व्यक्तित्व और कार्यशैली की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में टीम भावना के साथ कार्य करने की संस्कृति विकसित हुई। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को मार्गदर्शन देते हुए संवेदनशीलता व तत्परता के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।
अधिकारियों ने बताया कि मुकुल शर्मा ने प्रशासन को जनसामान्य से जोड़ने और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य किया। उनके कार्यकाल में कई प्रशासनिक अभियानों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया गया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह तथा सीकर उपखण्ड अधिकारी निखिल कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने मुकुल शर्मा को मिलनसार, विनम्र, मृदुभाषी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर मुकुल शर्मा ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम भावना और आपसी सहयोग से किए गए कार्य हमेशा बेहतर और स्थायी परिणाम देते हैं। उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए काम किया जाए तो हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों के सहयोग से सीकर जिले ने राजस्व, कानून व्यवस्था, एसआईआर अभियान, खाटूश्यामजी मेला, हरित राजस्थान अभियान और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।
कार्यक्रम में यूआईटी सचिव जेपी गौड़, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरण मल, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने भी निवर्तमान जिला कलेक्टर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित