सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

नगर परिषद सीकर ने असहाय व्यक्ति को पहुँचाया सुरक्षित आश्रय : सर्दी में मानवता की मिसाल

सीकर | 14-Nov-2025 10:40 AM | 385 |
सीकर
सर्दी में मानवता की मिसाल

सीकर. सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए नगर परिषद सीकर ने मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशन में परिषद के प्रवर्तन दस्ता टीम ने परशुराम पार्क (रामलीला मैदान) के सामने मिले एक अंजान एवं असहाय व्यक्ति को तत्काल राहत प्रदान करते हुए रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरा में सुरक्षित पहुँचाया।

रैन बसेरा कर्मियों को इस व्यक्ति की देखभाल, भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, ताकि ठंड के मौसम में उसे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयुक्त शर्मा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क किनारे, पार्कों या खुले स्थलों पर रहने वाले असहाय लोगों की पहचान कर उन्हें रैन बसेरों में पहुँचाया जाए, जिससे कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।

नगर परिषद का यह कदम न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी का प्रतीक है, बल्कि समाज में मानवता, संवेदना और सेवा भावना का भी प्रेरक उदाहरण है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.