सीकर. जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान (11 से 25 दिसम्बर 2025) के तहत रींगस स्थित पिंक पर्ल विद्यालय में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ताराचन्द बंजारा ने बताया कि कार्यशाला...
सीकर. जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान (11 से 25 दिसम्बर 2025) के तहत रींगस स्थित पिंक पर्ल विद्यालय में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ताराचन्द बंजारा ने बताया कि कार्यशाला में परिवहन निरीक्षक आलोक बुडानिया द्वारा स्कूली बच्चों, स्टाफ सदस्यों एवं बालवाहिनी चालकों को सड़क पर सुरक्षित संचालन, यातायात नियमों की पालना तथा दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी दी गई। बालवाहिनी चालकों को निर्धारित गति से वाहन चलाने, सुरक्षित बस स्टैंड पर विद्यार्थियों को उतारने-चढ़ाने तथा समस्त वैध कागजात व लाइसेंस साथ रखने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता रथ, एलईडी पैनल व पंपलेट के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। वहीं पीडब्ल्यूडी टीम द्वारा सड़क किनारे सफाई, गड्ढों की मरम्मत, व्हाइट लाइनिंग एवं संकेतक बोर्ड लगाने का कार्य भी किया गया।