सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सुरेन्द्र महिचा बने कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश सचिव : प्रदेश संगठन में फतेहपुर के युवा नेता को मिली अहम जिम्मेदारी

सीकर | 03-Dec-2025 07:18 AM | 385 |
सीकर
प्रदेश संगठन में फतेहपुर के युवा नेता को मिली अहम जिम्मेदारी

फतेहपुर/सीकर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एससी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। कांग्रेस के युवा और सक्रिय नेता सुरेन्द्र महिचा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश एससी विभाग के चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम ने जारी किए। इसके साथ ही महिचा को प्रदेश स्तर पर संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे सुरेन्द्र महिचा को विधायक हाकम अली खां का करीबी माना जाता है। यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में उनका संगठन में कद लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सचिव बनने पर सुरेन्द्र महिचा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, एससी विभाग की प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश, विधायक हाकम अली खां, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अनिल तिरदिया सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र महिचा की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। प्रदेश सचिव बनाये जाने पर जनप्रतिनिधियों, युवा नेताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिचा की नई जिम्मेदारी से क्षेत्र में कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.