सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

रिफ्लेक्टिव टेप अभियान से सड़क सुरक्षा को मिला नया आयाम : धीमी गति से चलने वाले वाहनों व आवारा पशुओं पर लगाए गए रिफ्लेक्टिव टेप

सीकर | 16-Jan-2026 07:21 AM | 385 |
सीकर
धीमी गति से चलने वाले वाहनों व आवारा पशुओं पर लगाए गए रिफ्लेक्टिव टेप

सीकर. “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” की थीम के तहत चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 से 31 जनवरी 2026) के अंतर्गत गुरुवार को सीकर जिले में रिफ्लेक्टिव टेप अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा विशेषकर रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना रहा।

 

अभियान के तहत जिला परिवहन अधिकारी सीकर एवं अखेपूरा टोल मैनेजर समय सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली, बैलगाड़ी एवं अन्य धीमी गति से चलने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। इससे रात्रि के समय इन वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी और तेज गति से आने वाले वाहनों को पहले ही सतर्क होने में मदद मिलेगी।

 

इसके साथ ही सड़क पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पशुओं के गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट भी बांधी गई। इससे रात के अंधेरे में पशु दूर से ही नजर आ सकेंगे और वाहन चालक समय रहते सावधानी बरत सकेंगे।

 

इस अवसर पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा सभी वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई। परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से नागरिकों से सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने में सहयोग करने का आह्वान किया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.