सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ : जिला कलेक्ट्रेट परिसर में चिकित्सा विभाग के आरोग्य शिविर में मिली स्वास्थ्य सेवाएं

सीकर | 17-Dec-2025 10:10 PM | 385 |
सीकर
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में चिकित्सा विभाग के आरोग्य शिविर में मिली स्वास्थ्य सेवाएं

सीकर. राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर मंगलवार से तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शनी स्थल के पांडाल में चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि प्रदर्शनी में लगे आरोग्य शिविर के माध्यम से लोगों को चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में बीपी, शुगर सहित अन्य जांचें की गईं और निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.