सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

यूडीएच राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास : नागरिक सेवा केंद्र की शुरुआत, स्वच्छता व आधारभूत ढांचे को मिलेगा नया आयाम

सीकर | 25-Jan-2026 11:48 PM | 385 |
सीकर
नागरिक सेवा केंद्र की शुरुआत, स्वच्छता व आधारभूत ढांचे को मिलेगा नया आयाम

सीकर. नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन (यूडीएच) राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीकर नगर परिषद परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर शहर के आधारभूत ढांचे, स्वच्छता व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने वाली करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को आमजन को समर्पित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री खर्रा ने 4.5 एमएलडी क्षमता के एसटीपी एवं लाइन कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही 3.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बाल भवन को जनता के लिए खोल दिया गया। नगर परिषद क्षेत्र में 26.42 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़कें, बीटी सड़कें तथा नाला-नाली निर्माण व मरम्मत कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

 

स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में 84.96 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीटी, पीटी एवं पिंक टॉयलेट्स का उद्घाटन किया गया। वहीं तोदी नगर में 27.87 लाख रुपये की लागत से वेस्ट-टू-वेल्थ पार्क का शुभारंभ किया गया। 6.71 करोड़ रुपये की लागत से बने मैकेनिकल ट्रांसफर स्टेशन को पूर्ण घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त 10.25 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों एवं नालों के व्यापक निर्माण कार्यों तथा बजट घोषणा के तहत 1.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच पिंक टॉयलेट्स का लोकार्पण किया गया।

 

कार्यक्रम में 5.15 करोड़ रुपये की लागत से लिगेसी वेस्ट निस्तारण कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। साथ ही नगर परिषद में नागरिक सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ। मंत्री खर्रा ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से पट्टा, निर्माण स्वीकृति, भूखंड विभाजन सहित सभी सेवाएं टोकन प्रणाली से सरलता से उपलब्ध होंगी।

 

उन्होंने कहा कि सरकार अतिक्रमण हटाने, स्वच्छता सुधारने और नियोजित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, आयुक्त शशिकांत शर्मा सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.