उन्नाव न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / उन्नाव
🚨 Breaking News | उन्नाव

उन्नाव कृष्णा ज्वेलर्स लूटकांड: चारों बदमाशों की पहचान, पुलिस ने जारी की तस्वीरें : दुकानदार सुशील वर्मा पर हमले की तस्वीरें सामने आईं, एडीजी के आदेश पर चारों आरोपियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित

उन्नाव | 21-May-2026 01:36 PM | 525 |
उन्नाव
दुकानदार सुशील वर्मा पर हमले की तस्वीरें सामने आईं, एडीजी के आदेश पर चारों आरोपियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए चर्चित कृष्णा ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में शामिल चारों बदमाशों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने घटना के दौरान की तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें आरोपी दुकानदार सुशील वर्मा के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। एडीजी के आदेश पर चारों आरोपियों पर ₹1 लाख-₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस और एसटीएफ की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी जिले से बाहर फरार हो गए थे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि व्यापारियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.